Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। फिर बची हुयी जगह पर मोटर को ए

शहर से गांव की और

शहर से गांव की और
कितना अल्हड़ जीवन था बचपन का। न कोई टारगेट, न कोई काॅम्पिटशन, खाया पीया मस्त। खेलना दिनभर, छोटे छोटे झगड़े, रूठना, आसानी से फिर मान भी जाना। ये अपने गांवो में ही था। खुला वातावरण, शुद्ध ताजा हवा, शुद्ध खाना सब गांंवो में मिलता था। शाम को जब खेतों से ढोर, पशुओं के साथ लौटते तो उनके पैरों से धुएं का गुब्बार सा बन जाता था। वह गुब्बार आसमान में छा जाता और उससे मिट्टी की सौंधी खुशबु आती, बड़ा अच्छा लगता था। मजे कि बात कोई एलर्जी, कोई बिमारी नही होती थी। इसके पीच्छे कारण यह था कि, शुद्ध देशी खान पान से इम्युनिटी पावर इतना बढ़ जाता था की कोई रोग पास नही फटकता था। शाम को चिमन्नी (काँच की छोटी बोतल में कपड़े की बत्ती बनाकर ढक्कन में छेद कर के थोड़ा सा बाहर निकालकर मिट्टी का तैल भरकर रखते थे) की रोशनी में चुल्हे पर बनते हुए खाना देखने का आनंद ही कुछ और था। काश वो बचपन लौटा दे कोई। शहर की आपा धापी से दूर शांत चाँदनी रातों का मज्जा आज भी गुदगुदा जाता है।

राजेश भास्कर
9680615806

Popular posts from this blog

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

Tropical cyclone OCKHI: Low pressure area in the Bay of Bengal

Convert your voice in typing in any language. How this work ?