Posts

Showing posts with the label Indian Celebrate Republic Day

Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। ...

Excel Chart Progress between Pak Vs India. How to Insert a chart.

Image
आज तक अपन ने क्रिकेट मैच में जो ग्राफ दिखाए जाते है वो टीवी पर ही देखा है।  ये ग्राफ बनते कैसे है, ये जानने, सीखने के लिए आप वीडियो देखें। देखें कैसे ग्राफ बनता है , जैसे जैसे रन बनते है, वैसे वैसे ग्राफ जो टीवी पर दिखाया जाता है।  

68 वें गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें !

Image
68 वें गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें ! दोस्तों आज हम 68 वां गणतंत्र दिवस मना   रहे हैं।   एक तरह से देखा जाये तो हमारा गणतंत्र वृद्धावस्था की और बढ़ रहा है। अगर पीछे मुड़कर देखें   तो ? क्या पाया?   ये एक ज्वलंत प्रश्न खड़ा दिखता है। अपने समाज में , सोसायटी में जो असन्तुलन की खाई है , वो बढती जा रही है।   तमाम कोशिशों के बावजूद हम आज भी देश से गरीबी को नहीं मिटा पाएं है। गरीबी तो दूर की बात है , हम मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं जूता पाएं है। गरीबी भारत में चारों तरफ फैली हुई   है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से , गरीबी का प्रसार चिंता का विषय है। ये 21 वीं शताब्दी है , और गरीबी आज भी लगातार बढ़ रही गंभीर खतरा है। 1.30  बिलियन जनसंख्या में से 29.7% से भी अधिक जनसंख्या आज भी गरीबी रेखा से नीचे है। ये ध्यान देने वाली बात है कि पिछले दशकों में गरीबी के स्तर में गिरावट हुई है लेकिन अमीरों और गरीबों के बीच की ...