Posts

Showing posts with the label https://twitter.com/rajesh15july

Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। ...

A view of rural area in Rajasthan-India

Image
ग्रामीण जीवन की कहानी । मित्रो ग्रामीण जीवन आज भी उतना आसान नही है । रोजी रोटी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ता है । आप कहेंगे या सोचेंगे कि इसमें नया क्या है ? तो नया ये है कि, शहर में जीवन सुविधा युक्त हो गया है । भले ही सुविधा शुल्क लगता हो, लेकिन उसके मुकाबले रोजगार के साधनों की कोई कमी नही है । गांवो में अगर सुविधा जुटा भी लें तो उसका भुगतान कहाँ से करेंगे । गांव में एक परिवार में 10 सदस्य हैं, तो सभी अर्निंग नही कर रहे है, जैसे कमाने वाला एक है। उसके मां पिता साथ में है, बीवी बच्चों को मिलाकर 6 सदस्य हो गये । अब अगर छोटा भाई बहिन है, तो एक सदस्य और जुड़ गया । इस प्रकार 7-8 सदस्य तो कम से कम हर एक परिवार में होंगे । अब यहां पर अगर पिता नौकरी से रिटायर्ड है तो परिवार को सहारा मिल जाता है नहीं तो सारे परिवार के सदस्य एक कमाने वाले पर ही निर्भर करते हैं। अब आप अनुमान लगा सकते है की एक सदस्य की कमाई पर पूरा परिवार निर्भर करता है।  इस में दोनों बच्चों की स्कूल की फीस जो गाँव में भी आज कल शहर के बराबर ही लगती है।  फिर छोटा भाई बहिन है, तो उसकी कॉलेज की फीस भी जाएगी भले ही व...

हरी प्याज का रायता

Image
हरी प्याज का रायता  जी हाँ हरी प्याज का रायता कैसे बनाया जाता है ? ये बनाने के लिए सबसे पहले आप 10 से 15 मीडियम साइज की हरी प्याज ले। जिनके पत्ते लगभग 1 से 1.5 फुट लंबे हों।  अब आप इनको अच्छे तरह से साफ कर ले साफ करने के बाद जो हिस्सा जमीं में था उस हिस्से के बाल हटा दें। पत्तों की तरफ से ऊपर से कोंपल की तरफ से 1 इंच पत्ते काट कर फेंक दे।  अब बाकी बचे हुए पत्तों को चाकू की सहायता से बराबर 2 सेमी के नाप में चॉपर पर काट ले।  प्याज के डंठल को बराबर 4 टुकड़ों में काट लें। अब रायते के लिए लाये गए दही को अच्छी तरह से मथ लें। ध्यान रहे दही की मिर्क नहीं रहनी चाहिए। अब इसमें जो मसाला आप डालेंगे वह तैयार कर ले।  मसाले में में आप लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ी चीनी जिससे मीठा हो जाये ये सब दही के अंदर अच्छे से मिला ले।  ये मिला लेने के बाद कटी हुयी हरी प्याज को दही में मिला लें। अब आप एक छोंक मारने वाले बड़े चमच्च में 100 मिली खाने का तैल लें उसे गैस पर उबालें जब हल्का गरम हो जाये तो उसमें जीरा तड़का लें।  अब इसे धीर...

देखो वीर जवानों....!

Image
देखो वीर जवानों....! कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों.........! आज हम साल के आखरी समय में खुशियां मना रहे हैं। हम में से कोई भी उन परिवारों को याद नहीं कर रहा, जिन परिवारों के लाडलों ने अपनी जान पर खेल कर इस देश की रक्षा की और अपनी जान की बाजी लगा कर चले गए। क्या उस माँ को याद नहीं है उस का बेटा , उस पिता की बूढी आँखे अपने बेटे की हम उमर नोजवानो को ताकती है, कि भूल से भी एक झलक अपने बेटे की सी दिख जाये। उस वीरांगना के मन में क्या है ? कोई नहीं जानता। वो बच्चे इन छुटियों में इंतजार कर रहे हैं,  पतंग और दूसरी खेलने की चीजों का।  लेकिन नहीं है , कोई नहीं है जो इस बार उनको ये सब दिला के लाएगा। क्या विडम्बना है एक सुहागन के  जीवन की उसने आखिरी समय में जी भर के देखा भी नहीं, और विधवा हो कर जीवन भर का दुःख ले लिया। कांपती भरभराती आवाज से बूढा पिता अपने बेटे के बच्चों को सम्हाल रहा है ताकि, बचे हुए जीवन में  इस परिवार के लिए कुछ कर सके। किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इन शहीदों के परिवारों को ये सिर्फ इन परिवारों के नजदीक रहने वाला ही जान सकता है। ...