Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। ...

मोती डूँगरी गणेश मंदिर

मोती डूँगरी गणेश मंदिर, जयपुर के ख्यात मंदिरो में से एक है। यहाँ पर हर बुधवार को श्रदालुओं का मेला लगता है। मंदिर जयपुर के मुख्य मार्ग JLN (जवाहर लाल नेहरू) मार्ग पर मोति डूँगरी की तलहटी में स्थित है। हाल के वर्षों में यह राज्य सरकार व JDA के कारण विवादों में था। विवाद का मुख्य कारण श्रदालुओं को नियंत्रित लिए लगाई गई रैलिंग थी। जिसे अब मंदिर प्रशासन व श्रदालुओं की मांग व न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण हटाना शुरू किया है। मंदिर अब श्रदालुओं को पहले से ज्यादा आकर्षित कर रहा है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित गणेश मंदिर के बाद श्रदालुओं की आमद में ये दुसरे नंबर पर आता है। गणेश चतुर्थिि पर विशेष आयोजन होते है, व दूसरे दिन सवारी निकलती है, जो 15 km दूर पहाडियों में गढ़ गणेश पहाड़ी पर जाकर विषर्जित होती है। आज बुधवार है और आज यहाँ पर श्रदालुओं की भीड़ धीरे धीरे बढ़ रही है। बोलो गणेश जी महाराज की जय।



Comments