Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। ...

हरी प्याज का रायता

हरी प्याज का रायता 
जी हाँ हरी प्याज का रायता कैसे बनाया जाता है ?
ये बनाने के लिए सबसे पहले आप 10 से 15 मीडियम साइज की हरी प्याज ले। जिनके पत्ते लगभग 1 से 1.5 फुट लंबे हों।  अब आप इनको अच्छे तरह से साफ कर ले साफ करने के बाद जो हिस्सा जमीं में था उस हिस्से के बाल हटा दें। पत्तों की तरफ से ऊपर से कोंपल की तरफ से 1 इंच पत्ते काट कर फेंक दे।  अब बाकी बचे हुए पत्तों को चाकू की सहायता से बराबर 2 सेमी के नाप में चॉपर पर काट ले।  प्याज के डंठल को बराबर 4 टुकड़ों में काट लें। अब रायते के लिए लाये गए दही को अच्छी तरह से मथ लें। ध्यान रहे दही की मिर्क नहीं रहनी चाहिए। अब इसमें जो मसाला आप डालेंगे वह तैयार कर ले।  मसाले में में आप लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ी चीनी जिससे मीठा हो जाये ये सब दही के अंदर अच्छे से मिला ले।  ये मिला लेने के बाद कटी हुयी हरी प्याज को दही में मिला लें। अब आप एक छोंक मारने वाले बड़े चमच्च में 100 मिली खाने का तैल लें उसे गैस पर उबालें जब हल्का गरम हो जाये तो उसमें जीरा तड़का लें।  अब इसे धीरे धीरे गरम करते जाएँ जब ये आग पकड़ ले तो 5-10 सेकण्ड इसे जलने दें।  अब इसे दही और कटी प्याज वाले बरतन में इस प्रकार डालें की धुँआ बहार न निकले उसे तुरंत ढक्कन से ढक दें। ध्यान देने वाली बात यह है की जो मिश्रण जलता हुवा डाला है वो अंदर भी लगभग एक आधा मिनिट तक जलता रहना चाहिए।  इसके लिए आप जिसमे तैल गरम करें वो कटोरी नुमा कोई बरतन प्रयोग में ले सकते है ताकी आप उसे जलते हुए को अंदर डाल कर ऊपर से ढक्कन लगाए तो जितनी देर उसे ऑक्सजीन मिलेगी वो जलाता रहेगा।  इससे होगा ये की जो खुसबू है, छोंक की वो पुरे दही में मिल जाएगी।  5 मिनिट बाद ढक्कन हटा कर एक बार फिर पुरे दही को मथ डालें।  इस प्रकार आप इस चित्र में दिए गए कटोरी वाले (हरी प्याज)रायते का मज्जा ले सकते है।
   





Popular posts from this blog

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

बाजरा की रोटी और। .........