Featured Post

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

किसान बचत कैसे करें  भारत में किसान के लिए बचत ही उसका मुनाफा है। क्योंकि बाजार उसके अनुकूल नहीं है। जो भी किसान फसल उगाता है, वो पशुपालन भी करता है। इस प्रकार किसान पशुपालन के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित करता है। ये अतिरिक्त आय ही उसकी बचत होती है। किसान अपने छोटे छोटे खोजी तरीकों से बचत के तरिके ढूंढता रहता है। आज हम यहाँ ऐसे ही एक तरीके की बात कर रहे है। जी हाँ किसान की बचत का एक तरीका जिसे अपनाकर किसान अपनी बचत व श्रम का बेहतर तरीके से उपयोग का सकता है। हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन की। हर किसान पशुपालन करता है। पशुओं की देखरेख में उसका बहुत सा समय जाया होता है। अगर ऐसे तरीके अपनाकर वह कार्य करे तो उसके धन व समय की बचत होगी। आज हम इस वीडियो में हरा चारा काटने वाली मशीन के प्रयोग की बात करेंगे।  एक मोटर से दो मशीन कैसे चलाएं  जैसा की वीडियो में दिखाया गया है, सबसे पहले आप बाजार से 5 X 3 फ़ीट के दो पत्थर लेकर आएं। फिर चारा काटने वाली मशीन के पैरों के नाप से उस पर चार छेद करके नट व बोल्ट की सहायता से मशीन को अच्छे से उस पत्थर पर फिक्स कर लें। ...

नरेगा

नरेगा भारत के ग्रामिण क्षेत्र की आर्थिक जरूरतों को पुरा करने में कुछ हद तक सफल रही है। लेकिन इसके दुसरे प्रभाव ज्यादा नुकसानदायक साबित हुए हैं। नरेगा से ग्रामिण क्षेत्र में मजदुुरी की दरों में अप्रत्यासित रूप से वृद्धि हुई है। वृद्धि तक तो ठीक है लेकिन इस योजना ने ग्रामिण क्षेत्र की श्रम शक्ति को नकारा बना दिया है। पहले जो मजदुर नियमित रूप से मजदुरी पर जाया करता था, वह अब नरेगा की वजह से अपनी कार्य क्षमता खोता जा रहा है। क्योकि वह नरेगा पर निर्भर होने लगा है। नरेगा में नियमित रूप से मजदुरी नही है। साथ ही नरेगा अगर सही मायनों में लागु व कार्यान्वित होती तो अब तक के कार्या दिवसों के आधार पर भारत की तस्वीर बदल गई होती।

Comments

Popular posts from this blog

बाजरा की रोटी और। .........

किसानों के लिए एक मोटर में दो मशीन चलाने का जुगाड़

शेखावाटी-नवलगढ़